फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Canter. falls. ditch. Madkot-Munsiyari road. helper dies.

Pithoragarh News: मदकोट-मुनस्यारी सड़क पर खाई में गिरा कैंटर, हेल्पर की मौत

Mon, 13 Jan 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 13 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Canter. falls. ditch. Madkot-Munsiyari road. helper dies.
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मदकोट-मुनस्यारी सड़क पर कैंटर खाई में गिर गया। हादसे में कैंटर सवार नेपाल निवासी क्लीनर की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर नहीं मिला तो 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन




मदकोट-मुनस्यारी सड़क से गुजर रहा कैंटर कैंठी बैंड की चढ़ाई पर नहीं चढ़ सका। आगे बढ़ने के बजाय पीछे जाने लगा और खाई में गिर गया। हादसे में कैंटर के क्लीनर नेपाल निवासी सुरेश (33) की मौत हो गई जबकि चालक बाराकोट हाल निवासी मडेली, खटीमा (ऊधमसिंह नगर) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल को खाई से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर नहीं मिला। लोगों ने बताया कि पायलट ने घायल को जिला मुख्यालय पहुंचाने से मना कर दिया तो उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने बताया कि कैंठी बैंड के पास लंबे समय से सड़क बदहाल है। खड़ी चढ़ाई होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद सड़क को ठीक नहीं किया गया।

यदि कैंटर से उतर जाता तो बच जाती हेल्पर की जान

मुनस्यारी। चालक के मुताबिक, कैंठी बैंड पर कैंटर को खड़ी चढ़ाई पर चढ़ाने में दिक्कत होगी यह बात वह पहले से जानता था। चालक ने हेल्पर को कैंटर से उतरने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं उतरा। यदि वह समय से उतर जाता तो उसकी जान बच जाती।




दो किमी पहले उतरे दो लोग, बच गई जान



मुनस्यारी। कैंटर में चालक, नेपाली मजदूर के अलावा दो अन्य लोग भी सवार थे जो मुनस्यारी जा रहे थे। कैंटर में बैठने के लिए पर्याप्त जगह न होने से वे दोनों दो किमी पहले उतर गए। कुछ दूर जाते ही कैंटर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यदि दोनों ही यात्री पहले नही उतरते तो उनके साथ भी अनहोनी हो सकती थी। हालांकि दोनों लोग कहां के रहने वाले थे इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed