फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Candle March in Dharchula

Pithoragarh News: धारचूला में महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च

Mon, 24 Jul 2023 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 24 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Candle March in Dharchula
धारचूला में कैंडल मार्च निकालती महिलाएं। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार के विरोध में रं समुदाय की महिलाओं ने रविवार को संग्रहालय से गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। महिला फोरम की अध्यक्ष निहारिका गर्ब्याल ने कहा कि बेटी बचाओ का नारा देने वाले ही उन्हें नहीं बचा पा रहे हैं। मणिपुर में ढाई महीने से लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं और वहां की सरकार तमाशा देख रही है। सभासद प्रेमा कुटियाल ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी भाजपा शासित सरकार की विफलता है। महिलाओं ने मणिपुर के मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। विरोध जताने वालों में भागेश्वरी गर्ब्याल, भागीरथी ह्यांकी, लीला बंग्याल, क्षमा गर्ब्याल, देवकी गर्ब्याल, रूपा गर्ब्याल, शांता गर्ब्याल, लक्ष्मी रायपा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
बंगापानी (पिथौरागढ़)। महिला कांग्रेस ने मणिपुर में हुई घटना के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। रविवार को बंगापानी में महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष रुक्मणी देवी के नेतृत्व में ग्रिफ कैंप से बंगापानी बाजार तक रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष नंदा बिष्ट ने कहा कि ढाई माह से मणिपुर जल रहा है लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। डबल इंजन की सरकार की विफलता जगजाहिर हो चुकी है। प्रदर्शन करने वालों में हेमा देवी, तारा देवी, भावना देवी, मनीषा देवी, सरिता, गीता देवी, धीरेंद्र धर्मशक्तू, विजय सिंह धामी, मुकेश दोसाद आदि मौजूद रहे।

धारचूला में कैंडल मार्च निकालती महिलाएं। संवाद

धारचूला में कैंडल मार्च निकालती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed