फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Candidates started reaching every village with their supporters.

Pithoragarh News: समर्थकों के साथ गांव-गांव पहुंचने लगे उम्मीदवार

Sun, 06 Jul 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 06 Jul 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Candidates started reaching every village with their supporters.
मुवानी (पिथौरागढ़)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दावेदारों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। सभी दावेदार सक्रिय हो गए हैं। रामगंगा घाटी क्षेत्र में दावेदार नए नारे और नए वादे के साथ लोगों से मिल रहे हैं। सभी अपने पक्ष में माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों के भ्रमण पर आने से पैदल रास्तों पर आवाजाही बढ़ गई है। पुरुष और महिलाओं की प्रचार टोली घर-घर जाकर अपने-अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं। दिगरा मुवानी, भंडारी गांव रजवार, कमतोली, सुरौली कौलपानी, नैनी, मायल पिलखी, पीपलतड़, रुईनाथल, दिगौटी, विनायक, गोबराड़ी, चिटगाल गांव में चुनाव का रंग चढ़ने लगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed