{"_id":"64d27ff3d6660ab097047458","slug":"campus-director-siege-to-solve-problems-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-2970-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: समस्याओं के समाधान के लिए कैंपस निदेशक का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: समस्याओं के समाधान के लिए कैंपस निदेशक का घेराव
Tue, 08 Aug 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कैंपस में कुलपित को फोन से समस्या बताते कैंपस निदेशक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ कैंपस की समस्याओं को लेकर अभाविप कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कैंपस निदेशक डॉ. हेम चंद्र पांडेय का घेराव किया। उन्होंने कहा कि कैंपस बनने के बाद भी बीएससी में प्राध्यापकों की नियुक्तियां नहीं हुई हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि कैंपस बनने के बाद कई प्राध्यापकों के तबादले हुए हैं लेकिन उनके बदले नई नियुक्तियां नहीं हुई हैं। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। कैंपस सुविधाएं देने के लिए बनाया गया है न कि समस्याओं को बढ़ाने के लिए। फर्नीचर की भी भारी कमी है। कैंपस निदेशक डॉ. पांडेय ने कुलपति को समस्याओं से अवगत कराया।
कुलपति ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि 18 अगस्त को साक्षात्कार किए जाएंगे। 19 अगस्त को लक्ष्मण सिंह महर परिसर में रिक्त पदों पर नियुक्ति कर फर्नीचर की व्यवस्था भी की जाएगी। पीयूष उप्रेती ने कहा कि यदि सभी विभागों में प्राध्यापकों की तैनाती नहीं की गई तो अभाविप आंदोलन करेगा। वहां इंदर सिंह बथ्याल, तिलक राज पाठक, दिवस, यश, पवन समेत बीएससी द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
भौतिक विज्ञान, गणित के प्राध्यापकों की नियुक्ति की मांग
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। एसएनएस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ ने भौतिक विज्ञान और गणित विषयों के लिए प्राध्यापकों की नियुक्ति की मांग की है। मंगलवार को छात्रसंघ अध्यक्ष अजय अवस्थी ने प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक कुमाऊं को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि जून 2022 में महाविद्यालय से गणित के प्राध्यापक डॉ. नवीन चंद्र का चयन अन्यत्र होने के बाद से गणित विषय का पद रिक्त है। सोबन सिंह जीना परिसर में दीपक कुमार के चयन के बाद महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान का पद भी रिक्त हो गया है। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने शीघ्र रिक्त पदों पर प्राध्यापकों की नियुक्ति करने की मांग की है। संवाद