फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Campaign will be started to de-energize 25 villages of Munsiyari

मुनस्यारी के 25 गांवों को नशामुक्त करने की पहल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Campaign will be started to de-energize 25 villages of Munsiyari
सरमोली जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह मर्तोलिया मुनस्यारी के सरमोली पंचायत क्षेत्र के 25 गांवों को नशामुक्त करने की कोशिश में जुट गए हैं। उनका कहना है कि शीतकालीन अवकाश के बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय कवाधार से इसकी शुरुआत की जाएगी। विद्यालयों में नशा नहीं, खेल खेलो के नारे के साथ बच्चों के बीच अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मर्तोलिया ने बताया कि जिला पंचायत विकास निधि से विशेष पैकेज उन्हीं ग्राम पंचायतों को दिया जाएगा, जो सभी प्रकार के नशे, जुआ, गुटका, धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करे। उन्होंने अपने क्षेत्र के प्रबुद्ध ग्रामीणों से भी नशामुक्ति अभियान में सहयोग करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

मर्तोलिया ने बताया कि सोसायटी फॉर एक्शन इन हिमालया के जरिये गांव के युवाओं को नशामुक्ति के अभियान से जोड़ा जाएगा। नशामुक्ति अभियान के लिए गायत्री परिवार शांतिकुंज और पतंजलि संस्था की मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज सुधार तथा ग्राम सुधार के लिए हर तरह से प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मर्तोलिया ने इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिख ग्राम पंचायतों की खुली बैठक में गांवों को नशामुक्त करने के संदेश को पढ़कर सुनाते हुए उसे कार्रवाई पंजिका में दर्ज करने का अनुरोध भी किया है। मर्तोलिया पहले भी अपने भत्ते से बालिका शिक्षा के लिए खर्च करने की घोषणा कर चुके हैं।

इन गांव में चलाया जाएगा अभियान
हरकोट, पापड़ी, सेरा सुराईधार, कवाधार, दरांती, दुम्मर, खसियावाड़ा, ढिमढिमिया, बुई, पातो, रालम, सांईभाट,क्वीरीजिमिया, धापा, दरकोट, जलथ, सूरिंग, सरमोली, जैती, बर्नियागांव, तल्ला घोरपट्टा, मल्ला घोरपट्टा, बूंगा, मिलम, पांछू आदि गांव ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed