फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Campaign for the protection of Rai Dhariya

रई धारे के संरक्षण के लिए अभियान चलाया

Sun, 14 May 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 14 May 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Campaign for the protection of Rai Dhariya
स्रोतों के संरक्षण का अभियान चलाते शंखनाद चेतना मंच के सदस्य - फोटो : amar ujala

शंखनाद चेतना मंच ने रविवार को रई धारे के संरक्षण के लिए अभियान चलाया। अब रई धारा भी प्रदूषण की चपेट में आ गया है। पहले इस धारे से रई मोहल्ले के लोगों की प्यास बुझती थी, लेकिन अब लोग इसके पानी को पीने में उपयोग नहीं करते। यह सिर्फ नहाने, कपड़े धोने के काम आ रहा है। नौले और धारों को पहाड़ की जीवनरेखा बताया गया।

विज्ञापन


शंखनाद चेतना मंच के निदेशक ललित शौर्य ने कहा कि रई धारे में पानी तो बहुत है लेकिन यह प्रदूषित हो गया है। इसकी मुख्य वजह यह है कि लोगों ने पानी का उपयोग तो किया लेकिन सफाई पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि स्रोत के पास कपड़ों की धुलाई न की जाए, गंदगी और पॉलिथीन न फेंकी जाए, पानी की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रयास किए जाएं, समय-समय पर स्रोत के आसपास सफाई अभियान चलाया जाए। समाजसेवी सोनम पांडे ने कहा कि पेयजल स्रोतों के संरक्षण के लिए चलाई गई इस मुहिम के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। अभियान के दौरान भास्कर मखौलिया, हेमंत बिष्ट, होशियार सिंह, मनीष बोहरा, कमल खोलिया, बसंत खोलिया, दिनेश कठायत आदि लोग थे। अगले सप्ताह किसी दूसरे स्रोत के संरक्षण का अभियान चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed