फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Calture in Moonakot

लछैर मेंले में मां महाकाली ने अवतरित होकर दिया श्रद्धालुओं को आशीर्वाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Calture in Moonakot
लछैर मेले में मां महाकाली के डोले का आशीर्वाद लेते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। विकासखंड मूनाकोट के लछैर स्थित महाकाली मंदिर में मंगलवार को मेले का आयोजन हुआ। महाकाली के डोले को चिरालीगांव से खर्कदौली होते हुए लछैर मंदिर तक लाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मां महाकाली के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। विभिन्न क्षेत्रों से आए भक्तों ने मां महाकाली की पूजा अर्चना कर विशेष आशीर्वाद लिया। पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष मेले में कम भीड़ थी।
विज्ञापन

मंगलवार को चिराली गांव से मां महाकाली का डोला उठाया गया। इसके बाद डोले को खर्कदौली और वहां से मां के जयकारों के साथ लछैर मंदिर लाया गया। यहां देव डांगरों अवतरित होकर लोगों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व जिले के विभिन्न हिस्सों में आए श्रद्धालुओं ने मां काली की पूजा अर्चना की। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और राजस्व पुलिस तैनात रही। स्थानीय युवाओं ने भी व्यवस्था बनाने में सहयोग दिया। लछैर के महाकाली मंदिर की काफी मान्यता है। मंदिर में नंदाष्टमी को विशेष पूजा होती है और माता का डोला उठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed