फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Caltural Programmes in Didihat Mahotsava

डीडीहाट महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Caltural Programmes in Didihat Mahotsava
डीडीहाट महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने देर रात तक सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रमों को देखने के लिए दूरस्थ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार देर रात आंचल कला केंद्र हल्द्वानी के कलाकारों ने फूलों की होली, छत्तीसगढ़ का आदिवासी नृत्य, भंगड़ा और कुमाऊंनी नृत्य प्रस्तुत किया। लोक गायक कैलाश कुमार ने लिखन पढ़न छोड़ी आयू, चंद्र प्रकाश ने मैं जाछूं कमला यो गंगा पार गाना प्रस्तुत कर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

लोकगायक नैननाथ रावल और दीवान कनवाल से सुंदर प्रस्तुति दी। सोमवार को दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ सीओ विनोद कुमार थापा ने किया। इस दौरान ग्लोरियल इंटर कॉलेज के बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सुंदर झांकी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्य मांटेसनरी स्कूल के बच्चों ने लखिया भूत और हिलजात्रा का मंचन किया। जीआईसी और जीजीआईसी के छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण झांकी निकाली। नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल ने महोत्सव के सफल संचालन के लिए सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन संजू पंत, सौरभ शाह, दीवान शाही, दीपक चुफाल, लोकेश भड़ और एनएस टोलिया ने किया।
बच्चों के बीच हुई पारंपरिक खेल प्रतियोगिता
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। महोत्सव में दूसरे दिन बच्चों के बीच पारंपरिक खेल प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कब्ड्डी, खो-खो और मुर्गा झपट प्रतियोगिता हुईं। क्विज का भी आयोजन किया गया।
किचन शो में महिलाओं ने दिखाया हुनर
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जीआईसी मैदान में महोत्सव समिति ने लाइव किचन शो प्रतियोगिता का आयोजन किया। महिलाओं ने किचन शो के माध्यम से अपना हुनर दिखाया। साथ ही लोगों को पारंपरिक और अन्य पकवान बनाने के गुर सिखाए।

आरंभ स्टडी सर्कल लगाएगा पुस्तक प्रदर्शनी
पिथौरागढ़। राज्य स्थापना दिवस पर आरंभ स्टडी सर्कल डीडीहाट महोत्सव में पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाएगा। पुस्तक प्रदर्शनी में उत्तराखंड के समाज, संस्कृति, इतिहास और उत्तराखंड के आंदोलन के विभिन्न पहलुओं से रूबरू कराती किताबें उपलब्ध रहेंगी। आरंभ के दीपक और महोत्सव की आयोजन समिति में शामिल सत्यम जोशी ने बताया कि महोत्सव में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन डीडीहाट में पढ़ने की संस्कृति के विकास के लिए सहायक साबित होगा।

डीडीहाट महोत्सव में बरसाने की होली का आयोजन भी किया गया। संवाद

डीडीहाट महोत्सव में बरसाने की होली का आयोजन भी किया गया। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed