फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cabinet Minister Prakash Pant remembered on first death anniversary, paid tribute.

पहली पुण्यतिथि पर याद आए कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, दी श्रद्धांजलि

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Prakash Pant remembered on first death anniversary, paid tribute.
संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को पहली पुण्यतिथि पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों ने कहा कि प्रकाश पंत के जनहित में किए गए कार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया की अगुवाई में केएमवीएन अध्यक्ष महेंद्र लुंठी, जिला उपाध्यक्ष गोपू महर, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू बिष्ट, जिला मंत्री महेश पुनेठा, गिरीश जोशी, राजेंद्र जोशी ने प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने प्रकाश पंत के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में विधायक चंद्रा पंत, डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल, भाजपा नेता भूपेश पंत, गीता पंत, बबीता पुनेठा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, नपा अध्यक्ष राजेंद रावत, जिपं उपाध्यक्ष कोमल मेहता, उमा पांडे, राम सिंह बिष्ट, ललित पंत,कमल पुनेेड़ा, कविंद्र देवली, राजेश शर्मा, कृपाल वल्दिया, गजेंद्र राणा,डीडी जोशी,कविंद्र देवली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुण्य तिथी पर उद्योग व्यापार मंडल और सीमांत यूथ मोर्चा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पवन जोशी, सुशील खत्री सहित कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
---::: जिले भर में दी गई श्रद्धांजलि ::: पिथौरागढ़। कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत की पहली पुण्यतिथि पर कनालीछीना में पूर्व जिपं अध्यक्ष किशन भंडारी के नेतृत्व में लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान डीडीहाट, अस्कोट, बेरीनाग, थल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। गंगोलीहाट में हुए कार्यक्रम में विधायक मीना गंगोला ने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के कार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
--::: पंत आवास में श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ :: पिथौरागढ़। प्रकाश पंत की पहली पुण्यतिथि पर विधायक आवास में उन्हें परिवार सहित कई अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों की आंखे नम हो गईं। कार्यक्रम में विधायक चंद्रा पंत, वरिष्ठ नेता भूपेश पंतख् पूर्व जिपं अध्यक्ष विरेंद्र बोहरा, राकेश देवलाल, उमेश महर, विकेश थापा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed