फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cabinet minister heard problems in Kanalichina area

कैबिनेट मंत्री ने कनालीछीना क्षेत्र में सुनीं समस्याएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Cabinet minister heard problems in Kanalichina area
01पीटीएच20पी-पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र में बैठक लेते कैबिनेट मंत्र? - फोटो : PITHORAGARH
कनालीछीना(पिथौरागढ़)। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने डीडीहाट विधानसभा के अंतर्गत कनालीछीना विकासखंड के कई गांवों का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर ही कुछ समस्याओं का समाधान किया।
विज्ञापन

रविवार को कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कनालीछीना विकासखंड के चौपाता, लमतड़ी, बिसौनाखान, कापड़ीगांव, ग्वेता, बजेत रेतोली, पाली और डुंगरी ग्रामसभा का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनीं। लोगों को केंद्र और राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया चुफाल ने क्षेत्र में पेयजल समस्या को देखते हुए विभागीय अधिकारियों को शीघ्र आंगणन तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया बिसौनाखान तक सड़क मार्ग में डामरीकरण, सुधारीकरण के लिए शासन से स्वीकृति मिलने की क्षेत्रवासियों को बताया और विभागीय अधिकारियों को शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने जिनगाल गांव तक दो किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति की घोषणा विधायक निधि से की। भ्रमण में मंडल अध्यक्ष हरीश कोहली, भाजपा जिला महामंत्री महिमन कन्याल, हरीश तिवारी, भगवान प्रसाद, दीपक भंडारी, प्रयाग पांडे समेत कई कई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed