फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cabinet Minister gave Talented Achievers Award to the meritorious

Pithoragarh News: काबीना मंत्री ने मेधावियों को दिए टेलेंटेड अचीवर्स अवार्ड

Thu, 17 Aug 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 17 Aug 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister gave Talented Achievers Award to the meritorious
पिथौरागढ़ ए​शियन स्कूल में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में मौजूद काबीना मंत्री और अन्य।  संवाद
पिथौरागढ़। एशियन स्कूल में टेलेंटेड अचीवर्स अवार्ड का आयोजन हुआ। काबीना मंत्री रेखा आर्या ने सीबीएसई बोर्ड के टॉपर, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय खेलों में विजेता खिलाड़ियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे पुरातन छात्रों को सम्मानित किया। बृहस्पतिवार को एशियन एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ काबीना मंत्री रेखा आर्या ने किया। उन्होंने कहा कि एशियन स्कूल सीमांत जनपद में छात्रों को उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन

विद्यालय के संस्थापक महामंडलेश्वर श्री पंचदश नाम जूना अखाड़ा हिमालयन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज ने मुख्य अतिथि का आभार जताया। इससे पूर्व स्कूल पहुंची काबीना मंत्री का लोक कलाकारों ने छलिया नृत्य और स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट ने बैंड बजाकर स्वागत किया। इस मौके पर गिरधारी लाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, राम सिंह बिष्ट, कवि ललित शौर्य, राकेश देवलाल, पद्मश्री बसंती देवी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर, महेश पंत, पर्वतारोही मनीष कसन्याल, प्रधानाचार्य यशोदा पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके बाद मुनस्यारी जाते समय कनालीछीना में काबीना मंत्री के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। भाजपा के कार्यकर्ता हरीश कोहली, दीपक भंडारी, रमेश पांडे, जमन सिंह, रविंद्र सिंह, राजेश सिंह, रविंद्र कुमार ने सड़क, शिक्षा, खेल मैदान और आर्थिक मदद के ज्ञापन मंत्री को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काबीना मंत्री ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद
पिथौरागढ़। काबीना मंत्री रेखा आर्या ने घंटेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। सुबह काबीना मंत्री रेखा ने घंटाकरण पहुंचकर घंटेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया। उन्होंने शिवलिंग पर जल चढ़ाया। मंदिर के पुजारी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed