फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   By 2020, the script will be made upto the script

2020 तक तक लिपुलेख तक बन जाएगी सड़क

Sat, 07 Jul 2018 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 07 Jul 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
By 2020, the script will be made upto the script
पिथौरागढ़ में केंद्रीय राज्य मंत्रियों का स्वागत करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री मनसुख मंडविया और कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने सेना और बीआरओ के अधिकारियों के साथ धारचूला के सीमांत क्षेत्र व्यास घाटी के लिपुलेख तक का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने व्यास घाटी में लिपुलेख तक निर्माणाधीन सड़क के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 तक चीन सीमा लिपुलेख तक सड़क का निर्माण कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


मंत्रियों ने गुंजी में बीआरओ और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। भ्रमण के पश्चात केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री मंडविया एवं कपड़ा राज्यमंत्री टम्टा हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई पट्टी पहुंचे। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने एक लाख नए हाइवे के निर्माण का निर्णय लिया गया है। उत्तराखंड में चारधाम परियोजना चल रही है पिथौरागढ़ से लिपुलेख तक 200 किमी की दूरी में बीआरओ के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है। पूर्व में बनी सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन


लिपुलेख तक सड़क का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। सड़क बनने के बाद कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ ही उनका समय बचेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इन सड़कों के निर्माण से कनेक्टिविटी भी बढ़ जाएगी। यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री टम्टा ने विगत दिनों धारचूला, मुनस्यारी क्षेत्र में आपदा के कारण हुई क्षति के संबंध में बताया। कहा कि काफी सड़कें बंद हो हो गई थी। अधिकतर सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया गया है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, महामंत्री गिरीश जोशी, अजय पाटनी, गणेश भंडारी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed