{"_id":"5c645466bdec2273ac45ead2","slug":"by-2020-the-china-border-road-will-be-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 तक चीन सीमा सड़क की कटिंग हो जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2020 तक चीन सीमा सड़क की कटिंग हो जाएगी
Wed, 13 Feb 2019 11:01 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)।

Published by: kamlesh kamlesh
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
ग्रिफ के अधिकारी से जानकारी लेते डीएम डा.विजय कुमार जोगदांडे।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन सीमा के लिए नजंग से बन रही सड़क की कटिंग 2020 तक हो जाएगी। यहां अब कटिंग के लिए नई मशीनें लगा दी गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदांडे के साथ सड़क के संयुक्त निरीक्षण के बाद सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल सोमेंद्र बनर्जी ने यह दावा किया।
बुधवार को जिलाधिकारी ने नजंग पहुंचकर निर्माणाधीन तवाघाट से लिपूलेख सड़क के बारे में ग्रिफ के कमांडर कर्नल सोमेंद्र बनर्जी और लोक निर्माण विभाग के एसई दीपक गुप्ता से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने दोनों विभाग के अधिकारियों को आगामी कैलाश मानसरोवर यात्रा, ओम पर्वत, आदि कैलाश यात्रा और व्यास घाटी के सात गांवों के लोगों के माइग्रेशन को देखते हुए कार्य करने को कहा। कर्नल बनर्जी ने बताया कि नजंग से मालपा तक सड़क कटिंग के लिए नई मशीनें लगाई गई हैं। वर्ष 2020 तक सड़क की कटिंग कर ली जाएगी।
इसके बाद जिलाधिकारी ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के सभागार में नेपाल के दार्चुला के जिलाधिकारी खुमकांत आचार्य के साथ घटखोला में विगत वर्ष आपदा के दौरान हुए भू कटाव से जमा मलबे के संबंध में बात की। इसके बाद जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय और सिंचाई विभाग के एई चंद्रशेखर आर्या के साथ घटखोला पहुंचे और कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारी को आगामी बरसात को देखते हुए 25 मीटर क्रेट वायर कार्य शीघ्र करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने धौलीगंगा पावर स्टेशन के परियोजना प्रमुख विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। परियोजना प्रमुख विक्रम सिंह ने जिलाधिकारी को उनके विभाग की चल रही बिजली उत्पादन सहित अन्य जनहित योजनाओं की जानकारी दी।