{"_id":"5a19a2484f1c1b78548bf375","slug":"business-activities-in-jouljibi-fair-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौलजीबी मेले में व्यापारिक गतिविधियां जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलजीबी मेले में व्यापारिक गतिविधियां जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
जौलजीबी मेले में खरीदारी के लिए पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौलजीबी मेले का सरकारी तौर पर समापन होने के बाद व्यापारिक गतिविधियां जारी हैं। शनिवार को बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। इस समय अस्थायी दुकानों से ऊनी कपड़े, रेडीमेड कपड़े, बर्तन, खिलौने, तिब्बती जूतों की बिक्री काफी तेज है। कृषि उपकरण, जड़ीबूटी को खरीदने के लिए काफी संख्या में लोग आ रहे हैं। डीडीहाट, अस्कोट, मदकोट, पिथौरागढ़, थल आदि स्थानों से आकर लोगों ने सामान की खरीदारी की। रविवार को मेले में ज्यादा भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जौलजीबी व्यापार संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू ने बताया कि इस बार मेला अन्य वर्षों की तुलना में काफी बेहतर रहा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों बेहद आकर्षक रहे और व्यापारिक गतिविधियां भी तेज हुई। उन्होंने कहा कि व्यापार संघ अपनी ओर से बाहर से आने वाले व्यापारियों को पूरी सुविधा दे रहा है।
विज्ञापन
किसी भी व्यापारी को कोई परेशानी नहीं हो रही है। तहसीलदार आईबी मल्ल ने बताया कि मेला शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। अब कुछ दिनों तक व्यापारिक गतिविधियां जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल फिलहाल तैनात रहेगा।
विज्ञापन