फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bus crashes in Nepal's Darchula, 15 injured

Pithoragarh News: नेपाल के दार्चूला में बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 घायल

Fri, 19 Jan 2024 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 19 Jan 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bus crashes in Nepal's Darchula, 15 injured
नेपाल के दार्चूला में दुर्घटनाग्रस्त बस। स्रोत:जागरूक पाठक
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के दार्चूला जिले में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दार्चूला के खलंगा से महेंद्रनगर को जा रही यात्रियों से भरी बस संख्या सुपप्र 02 011ख 1031 महाकाली नगरपालिका पांच फोहोर संकलन केंद्र खेट्टेवगर में डंपिंग जोन के सामने दुर्घटनाग्रस्त हो होकर 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई। जिला प्रहरी कार्यालय दार्चूला के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस के 15 यात्री घायल हो गए थे। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 13 यात्री सामान्य घायल हुए हैं। घायलों का जिला अस्पताल दार्चूला में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना होने का प्रमुख कारण घना कोहरा हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed