{"_id":"59d517d44f1c1bc8538b5eee","slug":"burn-the-effigy-at-ddhat-ascot","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट, अस्कोट में पुतले जलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट, अस्कोट में पुतले जलाए
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट/अस्कोट/गणाईगंगोली
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में भाजपा का पुतला फूंकते कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट के वाहन को सीज करने के विरोध में डीडीहाट, अस्कोट में भाजपा और धारचूला पुलिस का पुतला फूंककर विरोध जताया। गणाईगंगोली में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
डीडीहाट में कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रदीप पाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र बोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा और पुलिस का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। पुतला फूंकने वालों में ललित भंडारी, ललित चुफाल, गिरधर बोरा, चंचल चौहान, गोविंद बोरा, बसंत जोशी, बलवंत राम आदि मौजूद थे। अस्कोट में नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज लुंठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा और पुलिस प्रशासन का पुतला फूंककर धारचूला प्रकरण पर विरोध जताया। इस दौरान खीम सिंह लुंठी, दिगंबर पाल, अशोक पाल, रमेश राम, पूरन राम, बृजमोहन ओझा, रजत लुंठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
गणाईगंगोली में जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर भाजपा और धारचूला पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश सचिव महेश डसीला, चंदन वाणी, सूरज रावत, जोगा राम, राजेश बोरा, रवींद्र डसीला, प्रकाश जोशी, राजन राम, हिमांशु आदि शामिल थे।
विज्ञापन