{"_id":"64626d7e2f37e37a270c627b","slug":"burn-case-in-jhulaghat-pithoragarh-news-c-8-1-141028-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: शवदाह करते समय झुलसा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: शवदाह करते समय झुलसा युवक
Mon, 15 May 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 15 May 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट/पिथौरागढ़। तीन दिन पूर्व काली नदी में बहे युवक की अंत्येष्टि के दौरान मृतक का भाई आग की चपेट में आ गया। हादसे में मृतक के भाई के हाथ, पैर, पेट झुलस गया। झूलाघाट अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है।
कुछ दिन पूर्व काली नदी किनारे बकरी चराने गया युवक केशव राम काली नदी में बह गया था। उसकी अंत्येष्टि के दौरान उसका भाई महेश राम चिता को मुखाग्नि दे रहे थे। इसी दौरान किसी ने डीजल से भरी बोतल चिता के ऊपर फेंक दी। आग के करीब पहुंचते ही बोतल विस्फोट के साथ फट गई। इस कारण आग की चपेट में आकर महेश झुलस गया। आनन-फानन लोगों ने आग बुझाई। तब तक महेश के पैर, हाथ और पेट का निचला हिस्सा भी झुलस गया। उसे सरकारी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। महेश के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। इस कारण उसका उपचार कराने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने उसके लिए सहयोग की अपील की है।
बुजुर्ग का शव फंदे से लटका मिला
पिथौरागढ़। नगर के कूचगाड़ क्षेत्र में एक बुजुर्ग का शव फंदे से लटका मिला है। एसआई दिनेश सिंह ने बताया कि ग्राम कुंजचमलियागाड़ निवासी रामी चंद (65) का शव घर से कुछ दूर प्राइमरी स्कूल के पास बांस के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।