फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Burglars break house and shop locks, cash and goods stolen

चोरों ने मकान और दुकान के ताले तोड़े, नकदी व सामान चोरी कर हुए फरार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Burglars break house and shop locks, cash and goods stolen
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। चोरों ने नगर के सरस्वती विहार कालोनी में एक दुकान और घर के ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त है। बिषाड़ निवासी सोना देवी सरस्वती विहार कालोनी में किराए पर रहती है। शुक्रवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखी चार हजार की नकदी, सोने की नाक की फूली और किचन में रखा सिलिंडर चोरी कर लिया। चोर कमरे में रखी किसान बही, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी चोरी कर ले गए। चोरों ने इसी कमरे के बगल में स्थित दीवान की दुकान का भी ताला तोड़कर गल्ले में रखे चार सौ रुपये चोरी कर लिए। चोरी का पता सुबह होने पर चला। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। सोना देवी और दीवान ने पुलिस को तहरीर सौंपकर चोरों का पता लगाने की मांग की है। नगर में अब तक चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। चोरों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों से पिछले दिनों गैस सिलिंडर भी चुराए थे। पुलिस चोरों की धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed