{"_id":"745a4988056dc4eaebb762d6bf6169aa","slug":"bull-s-vision-reaches-the-teenage-parents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की सूझबूझ से किशोरी परिजनों तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही की सूझबूझ से किशोरी परिजनों तक पहुंची
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (लोहाघाट) चंपावत
Updated Sun, 22 Mar 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचेश्वर कोतवाली के एक पुलिस कर्मी की सूझबूझ के चलते घर से भटकी 14 वर्षीय किशोरी परिजनों को मिल गई है। किमखोला जौलजीबी के नैन सिंह रजवार की बेटी पुष्पा लोहाघाट में अपने रिश्तेदारी में आई हुई थी। शनिवार को एकाएक राह भटकते हुए वह नेपाल सीमा की ओर चली गई। जहां खालगढ़ के पास उसे अकेला भटकता देखकर पंचेश्वर कोतवाली के सिपाही सुभाष पांडेय ने उससे पूछताछ कर उप निरीक्षक जोगाराम को उसके विषय में जानकारी दी। एसआई ने बालिका से परिजनों का पूरा हुलिया जानने के बाद उन्हें बुलाकर उनके हाथों सौंप दिया। एसआई ने इस सूझबूझ के लिए सिपाही को 500 रुपए का इनाम देकर प्रोत्साहित किया है।