{"_id":"6a303728ffe0ffd0f901c95e","slug":"bufc-haldwani-clinches-football-trophy-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-143059-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: फुटबाल में बीयूएफसी-हल्द्वानी ने ट्रॉफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: फुटबाल में बीयूएफसी-हल्द्वानी ने ट्रॉफी पर किया कब्जा
Mon, 15 Jun 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जोहार खेलोत्सव 2026 के तहत सोमवार को फुटबाल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और शतरंज आदि के मुकाबले आयोजित किए गए।
फुटबॉल में सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला अपरान्ह तीन बजे से बीयूएफसी-हल्द्वानी तथा एमबीएफसी-ए मुनस्यारी की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में अंतत: बीयूएफसी-हल्द्वानी ने 4-1 से जीत दर्ज का ट्रॉफी अपने नाम की।
जोहार क्लब मैदान में फुटबाल के फाइनल मुकाबले पूर्व इस बार मेगा इवेंट के तहत मशहूर गायक गणेश मर्तोलिया ने प्रसिद्ध गीत पंचाचुली देस सुरूरू और कैलाश कुमार ने अन्य गीत गाकर समा बांधा जिसके बाद मुकाबले की शुरुआत हुई। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि यूपीसीएल के चीफ इंजीनियर नवीन टोलिया थे। बीयूएफसी के खिलाड़ी अक्षय, समर्थ और इलियास ने एक-एक गोल किया। एमबीएफसी की ओर से एक गोल पेनल्टी से नीतीश पांगती ने किया। जोहर क्लब के अध्यक्ष केदार मर्तोलिया ने सफल खेलोत्सव के लिए सभी का आभार जताया। कार्यक्रम संचालन लक्ष्मण पांगती ने किया।
यहां विशिष्ट अतिथि नरेंद्र लडवाल, टीएस बिष्ट, रोहित दानू, डॉ. नारायण पांगती, कर्नल मंगल सयाना, नरेंद्र जंगपागी, भरत सिंह लसपाल, प्रयाग रावत, राजेंद्र सिंह पांगती और श्रीराम सिंह धर्मशक्तू आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
-- --
जीआईसी मुनस्यारी और बिलजू टाइगर्स रहे चैंपियन
जोहार खेलोत्सव अंडर 14 बालिका फुटबाल का फाइनल मैच बीते रविवार की शाम जीआईसी मुनस्यारी और सर्वोदय पब्लिक स्कूल मुनस्यारी के बीच खेला गया जिसमें 5-1से जीआईसी मुनस्यारी ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं बालक वर्ग अंडर 14 फुटबाल का फाइनल जेपीडी बिलजू टाइगर्स और मुनस्यारी हीरोज एफसी देहरादून के मध्य खेला गया। इसमें 1-0 से जेपीडी बिलजू टाइगर्स ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रही।