{"_id":"6350460ed0d45c737a2779a1","slug":"budget-will-be-spent-on-salary-pension-cleanliness-street-lighting-pithoragarh-news-hld4795446129","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन, पेंशन, सफाई, पथ प्रकाश व्यवस्था पर खर्च होगा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन, पेंशन, सफाई, पथ प्रकाश व्यवस्था पर खर्च होगा बजट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले की पांचों नगर निकायों को राज्य वित्त आयोग की तीसरी किश्त के 8.42 करोड़ मिल गए हैं। इस राशि को निकायों की सफाई, पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के साथ ही वेतन और पेंशन के भुगतान में खर्च किया जाएगा।
ए श्रेणी की नगर पालिका पिथौरागढ़ को 4.47 करोड़ रुपये की तीसरी किश्त, धारचूला को 1.46 करोड़, डीडीहाट को 1.46 करोड़ और बेड़ीनाग नगर पंचायत को 52.71 लाख, गंगोलीहाट नगर पंचायत को 49.62 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं। नगर निकाय पंचम वित्त आयोग की तीसरी किश्त का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अभी पांचों नगर निकायों को पंचम राज्य वित्त में 25 करोड़ रुपये और मिलने हैं। जनवरी 2023 से मार्च तक चौथी और पांचवीं किश्त मिलने की उम्मीद है।
पिथौरागढ़ नगर पालिका को 4.47 करोड़ रुपये मिले हैं। इस धन का प्रयोग नगर की पथ प्रकाश, सफाई और कर्मचारियों के वेतन और पेंशन के लिए किया जाएगा। -राजेंद्र रावत, अध्यक्ष नगर पालिका पिथौरागढ़।
विज्ञापन
डीडीहाट नगर पालिका को 1.46 करोड़ रुपये मिले हैं। इसका प्रयोग नगर की बुनियादी सुविधाओं और लोगों के हितों में किया जाएगा।
-कमला चुफाल, अध्यक्ष नगर पालिका डीडीहाट।