{"_id":"623a18c19b035e6df5745cf1","slug":"budget-gap-for-pension-pithoragarh-news-hld457094687","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन देने के लिए बजट का टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन देने के लिए बजट का टोटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में तीन माह से वृद्धावस्था, दिव्यांग, किसान, बौना और तीलू रौतेली पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है। तीन माह से भुगतान नहीं होने के कारण पेंशनधारक समाज कल्याण विभाग के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
सीमांत जिले पिथौरागढ़ में 21558 बुजुर्ग पेंशनधारक हैं जिन्हें जनवरी, फरवरी और मार्च माह की पेंशन के भुगतान के लिए समाज कल्याण विभाग को करीब सात करोड़ 76 लाख रुपये की जरूरत है। विभाग प्रतिमाह बुजुर्गों को भरण-पोषण के लिए 1200 रुपये देती है। इसके अलावा जिले के 3807 बौना, दिव्यांग, तीलू रोतेली पेंशनधारकों को भी पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है। इन्हें भी 1200 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है, सिर्फ दिव्यांग नाबालिगों को छोड़कर। इन्हें पेंशन देने के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये की आवश्यकता है। 2710 किसान पेंशनधारकों को भी तीन माह से पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन का भुगतान करने के लिए शासन को मांग भेज दी है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शासन से धनराशि का मिलते ही पेंशन का भुगतान कर दिया जाएगा।
जिले के दिव्यांग, बुजुर्ग, बौना, तीलू रौतेली पेंशनधारकों को जनवरी, फरवरी और मार्च की पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है। शासन को मांग भेज दी है। धनराशि मिलते ही पेंशन का भुगतान किया जाएगा। - लक्ष्मण सिंह मनौला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, समाज कल्याण विभाग पिथौरागढ़