फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bstdi former Army soldiers help fund an effort to give

बस्तड़ी के पूर्व फौजियों को आर्मी फंड से मदद दिलाने का प्रयास

Sat, 29 Oct 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 29 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bstdi former Army soldiers help fund an effort to give
ले. कर्नल एसपी गुलेरिया - फोटो : अमर उजाला

बस्तड़ी की आपदा का दंश झेल रहे पूर्व फौजियों को आर्मी वेलफेयर फंड से मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। आपदा से गांव के 13 पूर्व फौजियों के परिवार भी प्रभावित हुए हैं। इनमें से अधिकांश लोगों के परिवार के सदस्य हादसे का शिकार हो गए। उनकी जमीन और मकान तबाह हो गए। एक जुलाई से किराए के मकानों में रह रहे अधिकांश पूर्व फौजियों को सरकार एवं प्रशासन ने अब तक किराए की राशि का भुगतान नहीं किया है। उत्तराखंड सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) और रिटायर्ड ले. कर्नल एसपी गुलेरिया ने बस्तड़ी गांव जाने के बाद प्रभावित सभी पूर्व फौजियों की सूची तैयार की है। अब इन लोगों को आर्मी वेलफेयर फंड से मदद दिलाने के लिए रक्षा मंत्रालय को पत्र लिखा जा रहा है।

विज्ञापन


ले. कर्नल गुलेरिया ने जारी सूची में बताया कि बसंती देवी के पति लक्ष्मीदत्त भट्ट सीमा सड़क संगठन में कार्यरत थे। इनके अलावा गोपाल दत्त भट्ट असम रायफल्स में, कृष्णानंद भट्ट ईएमई में, उमा भट्ट के पति माया प्रसाद सिगनल कोर में, राम दत्त भट्ट बंगाल इंजीनियरिंग में, बसंत बल्लभ भट्ट 15 कुमाऊं में, गोविंद भट्ट सिगनल कोर में, दामोदर भट्ट 18 कुमाऊं में, कैलाश भट्ट 7 कुमाऊं में, पुष्पा भट्ट के पति नंदा बल्लभ भट्ट 9 कुमाऊं में, मथुरादत्त भट्ट कुमाऊं रिकार्ड्स में, प्रकाश चंद्र भट्ट 7 कुमाऊं में और विष्णु दत्त 7 कुमाऊं में रहकर देश की सेवा कर चुके हैं।
विज्ञापन


इन पूर्व फौजियों के परिवारों को आपदा ने तबाह कर दिया है। सभी परिवार किराए के मकानों में रह रहे हैं। ले. कर्नल गुलेरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय को भी पूर्व फौजियों की व्यथा लिखी जा रही है, ताकि उनको कुछ मदद मिल सके और वह अपना नया मकान बना सकें। उन्होंने बताया कि उड़मा गांव में भी कुछ फौजी परिवार आपदा के कारण प्रभावित हुए थे। उनकी सूची अलग से तैयार की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed