{"_id":"57cb01ee4f1c1bd4352cbd73","slug":"bstdi-awarded-policemen-who-work-better-in-disaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्तड़ी आपदा में बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्तड़ी आपदा में बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 03 Sep 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
30 जून को बस्तड़ी एवं कुमालगौन में आई आपदा के समय राहत और बचाव का बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को शनिवार को जिलाधिकारी एचसी सेमवाल, पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने सम्मानित किया। इसके अलावा अर्द्धकुंभ ड्यूटी के दौरान सराहनीय काम करने वाले पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक दिनेश चंद्र बडोला को भी मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया गया। एसपी ने कहा कि जो कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निष्ठा के साथ पालन करते हैं, उनको जरूर सम्मान मिलता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारी अपने काम को ईमानदारी के साथ करें।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित सम्मेलन में पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया और उनके निराकरण की पहल की गई। एसपी ने कहा कि इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रमों को आकर्षक बनाने में सभी पुलिसकर्मियों ने सहयोग दिया था। कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सभी थानों की अपराध समीक्षा के दौरान एसपी ने लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने और जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि सभी थानों में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए बीएसएनएल के अधिकारियों से बात की जाएगी। इस मौके पर सीओ हिमांशु साह, ज्ञान सिंह, एलआईयू निरीक्षक जितेंद्र उप्रेती आदि थे।
विज्ञापन