{"_id":"68447201b9a99e7b570c50ed","slug":"bsnls-mobile-tower-became-a-showpiece-since-last-one-year-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-128805-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एक साल से शोपीस बना बीएसएनएल का मोबाइल टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एक साल से शोपीस बना बीएसएनएल का मोबाइल टावर
Sat, 07 Jun 2025 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 07 Jun 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
बंगापानी में शोपीस बना मोबाइल टॉवर। संवाद
बंगापानी(पिथौरागढ़)। बीएसएनएल ने बेहतर संचार सुविधा के दावे कर जगह-जगह मोबाइल टावर तो खड़े कर दिए लेकिन इनका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। बंगापानी में खड़ा मोबाइल टावर इसका प्रमाण है। एक साल से टावर शोपीस बना है और इसमें लगीं मशीनें जंग खा रही हैं। संचालन न होने से क्षेत्र के लोगों को संचार सुविधा नहीं मिल पा रही है। लोगों ने शीघ्र मोबाइल टावर शुरू नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष भगतसिंह मेहरा, पूर्व बीडीसी सदस्य विजय कुमार, पूर्व प्रधान चंद्र सिंह धामी, उमेश धामी, नारायण सिंह टोलिया, तनुजा देवी आदि ने कहा कि क्षेत्र की 16 हजार से अधिक की आबादी को बेहतर संचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बीएसएनएल ने मोबाइल टावर लगाया। एक साल बाद यह शुरू नहीं हो सका है। हालत यह है कि टावर के आसपास जंगल विकसित हो गया है और जनरेटर सहित अन्य मशीनें जंग खा रही हैं।
आपदा काल में क्षेत्र के लोगों को अधिक दिक्कत होती है। आपदा की सूचना भी प्रशासन तक पहुंचाना मुश्किल होता है। चेतावनी देते हुए कहा जल्द मोबाइल टावर शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। संवाद