फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Broken lintel of the houses, 15 injured

मकान का लिंटर टूटा, 15 लोग घायल

Sat, 10 Dec 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 10 Dec 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Broken lintel of the houses, 15 injured
घायल हीरा देवी - फोटो : अमर उजाला

मकान का लिंटर टूटने से 15 लोग घायल हो गए। शनिवार शाम यह लोग लिंटर पर चढ़कर बारात देख रहे थे। गंभीर रूप से घायल पांच महिलाओं को देर शाम 108 आपात वाहन से जिला अस्पताल लाया गया है। शेष लोगों को भी चोट लगी है, इन्हें जिला अस्पताल लाया जा रहा है। राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश कापड़ी ने बताया कि लिंटर पर कई लोग चढ़ गए थे। ज्यादा वजन होने के कारण अचानक लिंटर टूट गया। लिंटर के नीचे बैठकर बारात देख रहे लोगों को ज्यादा चोट आई। इस घटना से बारात में हड़कंप मच गया। बाराती और घराती लिंटर के नीचे दबे लोगों को निकालने में जुट गए।

विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि बिलाई पत्थरखानी गांव में शनिवार को पूर्व प्रधान हरीश राम की बेटी की शादी थी। बारात गंगोलीहाट से आई थी। एक दिवसीय इस बारात कार्यक्रम में अपरान्ह पांच बजे फेरे लग रहे थे। इस कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं अन्य लोग लिंटर पर चढ़ गए थे। ज्यादा वजन हो जाने से लिंटर का एक हिस्सा टूट गया और उसमें बैठकर बारात का कार्यक्रम देख रहे सभी लोग लिंटर के साथ ही जमीन पर आ गिरे। लिंटर के नीचे भी कई लोग विवाह का कार्यक्रम देख रहे थे।
विज्ञापन


घटना में बिलाई पत्थरखानी निवासी हीरा देवी (40), अंकिता (25), आरती (15), संध्या (7) और आशा देवी (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना होते ही लोग खुद ही राहत के काम में जुट गए और 108 वाहन को बुला लिया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने देर शाम अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। यह घटना उनके गृह क्षेत्र की है। विवाह का कार्यक्रम बाद में जल्दी ही संपन्न करा लिया गया और शाम को बारात गंगोलीहाट को वापस लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed