फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BRO woke up after the accidents and added lime to the frost affected areas.

Pithoragarh News: हादसों के बाद जागा बीआरओ पालाग्रस्त क्षेत्रों में डाला चूना

Thu, 21 Dec 2023 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 21 Dec 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
BRO woke up after the accidents and added lime to the frost affected areas.
पिथौरागढ़ घाट ऑलवेदर सड़क में पाला संभावित क्षेत्रों में डाला गया चूना। संवाद
पिथौरागढ़। हादसे के बाद आखिरकार कार्यदायी संस्थाएं जाग गई हैं। कार्यदायी संस्थाओं ने सड़कों पर चूना डालना शुरू कर दिया है। पालाग्रस्त क्षेत्रों में चूना पड़ने के बाद वाहन चालकों को काफी राहत मिली है। अगर पहले ही पाला संभावित क्षेत्रों में चूना डाल दिया होता तो नैनीपातल के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त नहीं होती।
विज्ञापन

डीएम रीना जोशी के सख्त निर्देशों के बाद कार्यदायी संस्था एनएच ने ऑलवेदर सड़क में चूना डालने का कार्य शुरू कर दिया है। बीआरओ, एनएच, लोक निर्माण विभाग ने 12 से अधिक स्थानों पर चूने का छिड़काव किया। बीआरओ ने नैनीपातल में स्कोर्पियो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रातों-रात चूने का छिड़काव करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

चूने का छिड़काव तो कर दिया गया है लेकिन अभी तक पाला संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। पाला संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड नहीं लगने से वाहन चालकों को पाले का पता नहीं लग पाता है। तेज गति से आने वाले वाहन पाले में फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। चूना पड़ने से वाहन चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों पर संभलकर करें यात्रा
पिथौरागढ़। शीतकाल में पहाड़ों पर यात्रा करने वाले लोगों को संभलकर यात्रा करनी चाहिए। शीतकाल में पाला गिरने से पहाड़ों में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं। पहाड़ों पर लगातार चलने वाले वाहन चालकों को पाला संभावित क्षेत्रों का पहले से ही पता रहता है लेकिन बाहरी जिलों या मैदानी क्षेत्रों से आने वाले वाहन चालकों को इसका अंदाजा नहीं लग पाता है। इस कारण पाले में रपटने से हादसे हो जाते हैं। संवाद
--
पिथौरागढ़ में इन रूटों में पड़ता है पाला
पिथौरागढ़-धारचूला - नैनीपातल, सीरड़, पलेटा, सतगढ़, गुड़ौली, चरमा।
पिथौरागढ़-घाट - गुरना, इग्यारदेवी, जामिरखेत।
पिथौरागढ़-बड़ाबे - सातसीलिंग से आगे बांज के जंगल में।
गंगोलीहाट-बेड़ीनाग - जाड़ापानी।
पिथौरागढ़-बांस - चंडाक, रतवाली, नाकोट।
पिथौरागढ़- थल - बीसाबजेड़, भौड़ी, सुवालेख, मेलापानी, रामकोट।
थल-मुनस्यारी - कालामुनि से मुनस्यारी तक।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed