फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BRO's JE suspended for selling cement that came for road construction to Nepal

सड़क निर्माण के लिए आए सीमेंट को नेपाल भेजने के बेचने के मामले में बीआरओ का जेई सस्पेंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
BRO's JE suspended for selling cement that came for road construction to Nepal
धारचूला (पिथौरागढ़)। सड़क निर्माण के लिए आए सीमेंट को नेपाल बेचने के मामले में बीआरओ के उच्च अधिकारियों ने साइड में तैनात जेई को निलंबित कर दिया। बीआरओ मामले की गंभीरता से विभागीय जांच कर रहा है। डीएम ने वीडियो के वायरल होने के बाद बीआरओ के अधिकारियों को मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

धारचूला कुछ दिन पूर्व बुदि ग्राम पंचायत के पास ग्रेफ के टिप्पर से सीमेंट उतारकर नेपाल बेचने का वीडियो वायरल हुआ था। बीआरओ ने वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए बीआरओ ने साइट में तैनात जेई को निलंबत कर दिया है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। डीएम आनंद स्वरूप ने भी मामले को गंभीर बताते हुए इसकी गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए थे। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने भी वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर डीएम और बीआरओ के अधिकारियों को पत्र भेजा था। बता दें कि बीआरओ सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपूलेख सड़क का निर्माण कर रही है। लिपूलेख तक सड़क कनेक्टिविटी करने के बाद सड़क में बेली ब्रिज, नाली, सुरक्षा दीवार आदि का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed