{"_id":"6133c4438ebc3e31e47f45ce","slug":"bridge-closed-in-jarigarh-pithoragarh-news-hld436846460","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसबगड़ के पास खतरे की जद में आया जरीगाड़ पुल, पुल से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसबगड़ के पास खतरे की जद में आया जरीगाड़ पुल, पुल से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी
विज्ञापन
खतरे की जद में आया जरीगाड़ पुल।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगापानी/पिथौरागढ़। बांसबगड़ के जरीगाड़ में दो माह पूर्व बीआरओ की ओर से 26 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया पुल खतरे की जद में आ गया है। इसका बेस काफी कमजोर हो गया है।
खतरे को देखते हुए पुल से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। आवाजाही बंद होने से बंगापानी, सेराघाट, मदकोट, दरांती, दरकोट, मुनस्यारी समेत कई गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पुल को 30 अगस्त से बंद कर दिया गया था लेकिन तीन सितंबर को पुल को हल्के वाहनों के लिए खोला गया। सवारियों को उतारकर वाहनों को पुल से आवाजाही करने दी जा रही थी।
विज्ञापन
पुल का बेस कमजोर होने के चलते अब वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी है। लोगों ने आरोप लगाया है कि खराब गुणवत्ता के चलते दो साल में ही पुल का बेस कमजोर हुआ है।
सड़क निर्माण के लिए 55वें दिन से आंदोलन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मड़कनाली-सुरखाल पाठक निर्माण की मांग के लिए समिति का आंदोलन 55वें दिन भी जारी रहा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती और युकां प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी ने आंदोलन को समर्थन दिया। समिति ने शीघ्र मांग पूरी न होने पर आगामी विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है।
शनिवार को हुई बैठक मड़कनाली-सुरखाल पाठक सड़क निर्माण समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी सड़क निर्माण के लिए सरकार की ओर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। ग्रामीणों के आंदोलन की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी न होने पर आगामी विस चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।
आंदोलनकारियों को समर्थन देते पहुंचे पूर्व पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। अगर शीघ्र मांग पूरी नहीं हुई तो वह भी ग्रामीणों के साथ आंदोलन में बैठेंगे। इस मौके पर कांग्रेस जिला महामंत्री मनोज महरा, मनोज टम्टा, लाल सिंह भंडारी, कमल सिंह बिष्ट, महिपाल बिष्ट, महेश सिंह महरा, मोहित साह, सुरेंद्र बिष्ट, केशर सिंह, पुष्कर आदि रहे।