फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bride sitting in the car for the first time has left Bokta

बोकटा से पहली बार गाड़ी में बैठकर विदा हुई दुल्हन

Sun, 29 May 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 29 May 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bride sitting in the car for the first time has left Bokta
बोकटा गांव से पहली बार गाड़ी से जाती दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

डीडीहाट और कनालीछीना विकासखंड के बीच स्थित बोकटा गांव से आजादी के बाद पहली बार किसी दुल्हन को घर के पास से ही गाड़ी में बैठाकर विदा किया गया। इससे पहले जितनी भी बेटियों की शादी हुई उन सभी को छह किलोमीटर के खतरनाक रास्ते से पैदल जाना पड़ा था। गांव के लोग बेटी को विदा करते समय थोड़ा भावुक जरूर थे, लेकिन उनको खुशी इस बात की भी थी कि यह पहली बेटी है, जिसे छह किलोमीटर का पैदल सफर तय नहीं करना पड़ा।

विज्ञापन


बोकटा गांव के लोग 20 साल से सड़क की मांग उठा रहे थे, लेकिन उनकी आवाज को कभी सरकारी तंत्र ने तो कभी जनप्रतिनिधियों ने दबा दिया। सड़क के लिए गांव के लोगों ने कई बार चुनाव बहिष्कार जैसे कदम भी उठाए। करीब 500 की आबादी वाले इस गांव में जब सड़क ही नहीं थी तो अन्य सुविधाओं के बारे में सोचना बेमानी होगी। ठीक एक माह पहले विधायक विशन सिंह चुफाल ने लोगों की इस व्यथा को महसूस करते हुए अपने खर्च पर बोकटा के लिए सड़क की कटिंग शुरू करवाई। उन्होंने किराए पर जेसीबी मंगाई और करीब 15 दिन के भीतर छह किलोमीटर लंबी सड़क बनकर तैयार हो गई।
विज्ञापन


सड़क बनने के बाद 28 मई को गांव में पहला वैवाहिक कार्यक्रम हुआ। बोकटा गांव के जगत सिंह की बेटी ज्योति का विवाह थल के चंदू के साथ हुआ। इस बारात के लिए सामग्री लोगों ने वाहनों से गांव तक पहुंचाई। गांव के लोगों को सबसे सुखद अनुभूति तब हुई जब दुल्हन ज्योति को घर के पास से ही गाड़ी में बैठाकर विदा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed