{"_id":"3b052cfd5c2695eb1a3340b567560728","slug":"bralu-administration-into-action-to-lake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ालू झील के लिए हरकत में प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ालू झील के लिए हरकत में प्रशासन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 11 Sep 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ालू झील निर्माण की धीमी गति को लेकर नौ सितंबर को अमर उजाला में छपी खबर के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, बीडीओ बीपी आर्या और एडीओ मोहन सिंह धर्मशक्तू ने निर्माणाधीन झील का निरीक्षण किया। डीडीओ ने झील निर्माण में 10 लाख खर्च करने के बाद भी काम की प्रगति शून्य रहने पर विकासखंड के अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। डीडीओ ने झील निर्माण में हुए खर्च और उसकी उपयोगिता का पूरा ब्योरा लेकर ब्लाक के अफसरों को अपने आफिस में तलब किया है।
विज्ञापन
डीडीओ ने जेई को निर्देश दिए कि झील के लिए बनाई जा रही दीवार का लगातार निरीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि झील का निर्माण मनरेगा और बीएडीपी के धन से किया जा रहा है। धन का दुरुपयोग होने पर निर्माण एजेंसी और ब्लाक के अधिकारी नपेंगे। उन्होंने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट डीएम को सौंपी जा रही है। झील निर्माण के लिए अतिरिक्त धन की जरूरत होगी तो उसके लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। बड़ालू में कृत्रिम झील निर्माण के लिए 20 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। इसमें से 10 लाख रुपये की राशि अब तक खर्च हो चुकी है लेकिन झील का ढांचा तक तैयार नहीं हुआ है। अमर उजाला ने इसी बिंदु पर खबर छापी थी।
विज्ञापन