{"_id":"679d13507e596f73a003b595","slug":"boxing-started-in-pithoragarh-32-boxers-fought-in-the-ring-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-123385-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में हुआ बॉक्सिंग का आगाज, रिंग में भिड़े 32 मुक्केबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में हुआ बॉक्सिंग का आगाज, रिंग में भिड़े 32 मुक्केबाज
Fri, 31 Jan 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय खेलों के तहत पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन महिला और पुरुष वर्ग के 16 मुकाबले खेले गए इनमें 32 मुक्केबाज पदक पाने की उम्मीद में रिंग में उतरे। 16 ने अपने पंच का दम दिखाकर अगले चक्र में प्रवेश किया तो 16 की पदक पाने की उम्मीद टूट गई। मुक्केबाजों का पारंपरिक छोलिया नृत्य के साथ स्वागत हुआ।
पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज में राष्ट्रीय खेलों के तहत बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज हुआ। मुक्केबाजों और उनकी ऑफिशियल टीम का स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचने पर छोलिया नृत्य और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। पारंपरिक तरीके से आतिथ्य से मुक्केबाज खुश नजर आए।
डीएम विनोद गोस्वामी, एसपी रेखा यादव, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, उत्तराखंड महिला बॉक्सिंग के मुख्य कोच भाष्कर भट्ट ने रिंग में उतरकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन पुरुष और महिला वर्ग के आठ-आठ मुकाबले खेले गए। देश के विभिन्न राज्यों के 16 महिला और इतने की पुरुष मुक्केबाज पदक पाने की उम्मीद में रिंग में उतरे।
विज्ञापन
एक-दूसरे पर खूब पंच बरसाए। आठ पुरुष और आठ महिला मुक्केबाजों ने अपने पंच के दम पर अगले चक्र में प्रवेश किया जबकि 16 मुक्केबाजों को हार का सामना करना पड़ा और उनका पदक पाने का सपना टूट गया। स्पोर्ट्स कॉलेज में मुक्केबाजों के पंच का प्रहार देखने दर्शकों की खासी भीड़ जुटी रही।