फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Boxing Ring in Lelu Pithauragarh

पिथौरागढ़ में राज्य के पहले नेशनल बॉक्सिंग रिंग निर्माण की तैयारी प्रारंभिक चरण में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
Boxing Ring in Lelu Pithauragarh
पिथौरागढ़ के लेलू में इस स्थान पर बनना है राष्ट्रीय बॉक्सिंग रिंग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पंकज पाठक
विज्ञापन

पिथौरागढ़। मुक्केबाजी का गढ़ माने जाने वाले पिथौरागढ़ में राष्ट्र स्तरीय बॉक्सिंग रिंग का निर्माण जल्द होगा। जिला मुख्यालय से 10 किमी की दूरी पर स्थित लेलू में राज्य का पहला नेशनल बॉक्सिंग रिंग बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। उच्च कोटि का रिंग बनने से क्षेत्र के युवा मुक्केबाज बॉक्सिंग की बारीकियां सीखकर अपने प्रदर्शन में और बेहतर निखार ला पाएंगे।
राज्य में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाना है, जिसमें बॉक्सिंग प्रतियोगिता पिथौरागढ़ में प्रस्तावित है। इसे देखते हुए 24.49 करोड़ की लागत से बहुउद्देश्यीय हॉल में नेशनल बॉक्सिंग रिंग बनाया जा रहा है। उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम को इसका जिम्मा सौंपा गया है। इसके लिए नौ करोड़ की राशि भी मिल चुकी है। इससे निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

एक हजार दर्शकों के बैठने के लिए व्यवस्था
पिथौरागढ़। बहुउद्देश्यीय हॉल में एक हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। वीआईपी लॉज, भारतीय संघ के पदाधिकारियों के बैठने के लिए कार्यालय, प्रशिक्षण हॉल, डोप टेस्ट रूम और चेंजिंग रूम आदि सभी व्यवस्थाएं इसमें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुउद्देश्यीय हॉल निर्माण का मुख्य उद्देश्य नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता के आयोजन है। हॉल में सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी। निर्माण के लिए नौ करोड़ की राशि मिल चुकी है। इससे निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण में करीब 15 माह का समय लगेगा। - संजीव वर्मा, परियोजना प्रबंधक, ईई उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम।

लेलू में राज्य के पहले नेशनल बॉक्सिंग रिंग का निर्माण किया जा रहा है। राज्य में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाना है। इसमें बॉक्सिंग प्रतियोगिता पिथौरागढ़ में होनी है। इसका निर्माण पूरा होने से यहां पर भविष्य में भी राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के आयोजन आसानी से हो सकेंगे। - भुवन चंद्र पंत, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed