फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Boxer Nivedita of Pithoragarh won gold

पिथौरागढ़ की निवेदिता ने अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Boxer Nivedita of Pithoragarh won gold
स्वीडन में स्वर्ण पदक के साथ गोल्डन गर्ल निवेदिता कार्की। (नीली जर्सी में)। - फोटो : PITHORAGARH
कनालीछीना विकासखंड के रणुवा गांव की मुक्केबाज निवेदिता कार्की ने बोरोस (स्वीडन) में आयोजित गोल्डन गर्ल अंतरराष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। दो फरवरी को हुए खिताबी मुकाबले में निवेदिता ने 48 किलो भारवर्ग में आयरलैंड की कैरलैग मारिया को 5-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि निवेदिता लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहीं हैं। उसने सितंबर 2019 में रोहतक (हरियाणा) में राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग में कांस्य पदक और सितंबर 2018 में नागपुर (महाराष्ट्र) में बालिका वर्ग की सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता था। संजीव कुमार ने बताया कि पिथौरागढ़ लौटने पर गोल्डन गर्ल निवेदिता का भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

खेलो इंडिया में चयन के कारण छोड़नी पड़ी 10वीं की परीक्षा
पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड के छोटे से गांव रणुवा की गोल्डन गर्ल निवेदिता कार्की ने मात्र 15 वर्ष 10 महीने की उम्र में अंतरराष्ट्रीय खिताब अपनी झोली में डाला है। निवेदिता ने बॉक्सिंग के लिए 10वीं की परीक्षा तक छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवेदिता की प्रारंभिक पढ़ाई द एशियन एकेडमी पिथौरागढ़ से हुई। उन्होंने बॉक्सिंग की बारीकियां पिथौरागढ़ के देवसिंह मैदान में कोच प्रकाश जंग थापा से सीखीं। बाद में वह आवासीय बालिका बॉक्सिंग क्रीड़ा छात्रावास पिथौरागढ़ की छात्रा रहीं, जहां प्रशिक्षक सुनीता मेहता से प्रशिक्षण प्राप्त करतीं थीं। छात्रावास में प्रशिक्षण के दौरान ही मार्च 2019 में निवेदिता का चयन खेलो इंडिया योजना के तहत नेशनल एकेडमी रोहतक (हरियाणा) के लिए हुआ। तब निवेदिता 10वीं में पढ़ती थी और उसी दौरान बोर्ड की परीक्षा होनी थी लेकिन बॉक्सिंग की बेहतरीन खिलाड़ी निवेदिता के परिवार ने 10वीं की परीक्षा के बजाय उसके खेल प्रशिक्षण को अहमियत दी। प्रशिक्षण के लिए नेशनल एकेडमी रोहतक भेज दिया। आज परिवार और निवेदिता का त्याग बेहतरीन परिणाम लेकर आया है। निवेदिता इस वर्ष रोहतक से ही 10वीं की पढ़ाई कर रही हैं। वर्तमान में निवेदिता नेशनल एकेडमी रोहतक में भारतीय यूथ महिला बॉक्सिंग टीम के मुख्य प्रशिक्षक भाष्कर चंद्र भट्ट से प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। वर्तमान में उनका परिवार देहरादून में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed