{"_id":"03c676566cc04f49c8a2674dad43b932","slug":"boxer-came-pithoragarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सर कमला पिथौरागढ़ पहुंचीं, स्वागत हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सर कमला पिथौरागढ़ पहुंचीं, स्वागत हुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 10 Jul 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड पुलिस गेम्स में बॉक्सिंग का स्वर्ण पदक जीतने वाली कमला बिष्ट शुक्रवार दोपहर बाद यहां पहुंच गई। उत्तराखंड पुलिस में रुद्रपुर में कार्यरत कमला यहां कुसौली गांव की रहने वाली हैं। वह सबसे पहले अपने कोच केएस महर से मिलीं।
विज्ञापन
उसके बाद तमाम लोगों से उनसे मुलाकात की और उनके अनुभवों को सुना। कमला ने कहा कि स्वर्ण पदक जीतने की संभावना सेमीफाइनल राउंड से ही बनने लगी थी। फाइनल में पहुंचते ही थोड़ा दबाव जरूर बढ़ गया था, लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखा। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को अपना लक्ष्य तय कर लेना चाहिए, तभी वह मुकाम तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि पहले सीखी गई तकनीक और कोच की ओर से दिए गए टिप्स ने ही उनको स्वर्ण पदक हासिल करने में मदद की। कमला कुछ देर यहां रुकने के बाद अपने गांव कुसौली को रवाना हो गई।
विज्ञापन