फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Boulders fell from Nagimal Hill at 2 AM; houses damaged, panic among villagers

Pithoragarh News: नागीमल पहाड़ी से रात दो बजे गिरे बोल्डर, मकानों को नुकसान, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 19 Jul 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 19 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Boulders fell from Nagimal Hill at 2 AM; houses damaged, panic among villagers
पिथौरागढ़/थल। सीमांत जिले में लगातार हो रही मानसूनी बारिश जनजीवन पर भारी पड़ रही है। थल-सातशिलिंग राज्य राजमार्ग पर नागीमल की पहाड़ी लगातार खतरा बनी हुई है। शनिवार रात हुई बारिश के दौरान तड़के करीब दो बजे भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे।
विज्ञापन

राहत में जुटी विभागीय टीमों ने सुबह 11:30 बजे तक मार्ग खोल दिया लेकिन आधे घंटे बाद ही फिर भूस्खलन होने से यातायात दोबारा ठप हो गया। बाद में जेसीबी लगाकर मलबा हटाया गया और आवाजाही फिर शुरू कराई गई। भूस्खलन और पहाड़ियों से मलबा-बोल्डर गिरने के कारण चीन सीमा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग सहित 19 सड़कें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-गुंजी राष्ट्रीय राजमार्ग गर्बाधार और तंपा मंदिर के बीच पहाड़ी दरकने से बंद हो गया। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीमें मार्ग खोलने में जुटी हैं। वहीं थल-मुनस्यारी मार्ग हरड़िया नाले के पास मलबा आने से करीब चार घंटे तक बाधित रहा। लोक निर्माण विभाग ने सुबह जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर यातायात बहाल कराया। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें बंद होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ग्रामीण सड़कों पर भी यातायात ठप
डीडीहाट की देवीसौना-खेतारकन्याल-गराली, सानदेव-तुर्गोली, डीडीहाट-पमस्यारी, तवाघाट-थानीधार, ड्योरा-बारमो, सल्ला-रौतगड़ा, एलागाड़-जुम्मा, सोबला-उमचिया, कालिका-खुमती, घट्टाबगड़-तांकुल, होकरा-नामिक, डीडीहाट-आदिचौरा-सीणी, नाचनी-भैंसकोट, पौड़ी-घटकूना और बासंबगड़-धामी गांव सहित कई ग्रामीण सड़कें बंद रहीं। इससे ग्रामीणों को आवश्यक कार्यों के लिए भी आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ीं। लोगों ने बंद मार्गों को शीघ्र खोलने की मांग की है।

कराला महर में मकान ध्वस्त, परिवार बेघर
धरमघर। बेड़ीनाग तहसील के कराला महर गांव में लगातार बारिश के कारण ललित राम पुत्र तिलराम का मकान ध्वस्त हो गया। मलबे में घरेलू सामान दब गया और परिवार के साथ मवेशी भी बेघर हो गए। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। पीड़ित परिवार ने गांव के ही एक व्यक्ति के घर शरण ली है। राजस्व उपनिरीक्षक राकेश कुमार ने मौके का निरीक्षण कर बताया कि मकान नाप भूमि पर नहीं है फिर भी नियमानुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

दंतोला में भूस्खलन से मकान पर मंडराया खतरा
थल। पांखू सेरा ग्राम पंचायत के दंतोला तोक में शनिवार रात हुई बारिश के बाद शिवराम के टिनशेड मकान के नीचे भूस्खलन हो गया। इससे मकान कभी भी ढहने का खतरा पैदा हो गया है। परिवार दहशत में है। ग्राम प्रधान मुकेश कार्की ने मामले की सूचना राजस्व विभाग को दे दी है।


पोषा गांव में मकान की दीवारें ढहीं, बड़ा हादसा टला
बेड़ीनाग। पोषा गांव में रविवार अपराह्न करीब तीन बजे कुंदन राम के मकान की दीवारें अचानक भरभराकर गिर गईं। उस समय घर में मौजूद उनकी पत्नी बीना देवी और पांच बच्चों ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई। हादसे में घर का राशन और अन्य सामान मलबे में दब गया। पास स्थित मनोज कुमार की गोशाला की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। ग्राम प्रधान भूपाल राम ने प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed