फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Border Security in Indo-Napal Border

आपसी समन्वय से होगी भारत-नेपाल सीमा की चौकसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Border Security in Indo-Napal Border
जौलजीबी में भारत-नेपाल के पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों की समन्वय बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। भारत-नेपाल सीमा पर दोनों देशों के पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ सीमा सुरक्षा संबंधी कार्य करेंगी। दोनों देशों के अधिकारियों ने मानव तस्करी और अवैध व्यापार की रोकथाम के लिए मुस्तैदी से कार्य करने पर निर्णय लिया।
विज्ञापन

एसएसबी 55वीं वाहिनी एंचोली के कार्यवाहक कमांडेंट माधव चंद्र घोष की अध्यक्षता में मंगलवार को बाह्म सीमा चौकी जौलजीबी में समन्वय बैठक हुई। इसमें भारत-नेपाल की सीमावर्ती सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

कार्यवाहक कमांडेंट घोष ने कहा कि भारत-नेपाल के आपसी तालमेल, बेहतर समन्वय से ही अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा, तस्करी, गैर कानूनी गतिविधियों और मानव तस्करी रुक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों को सूचनाओं का आदान-प्रधान कर आपसी समन्वय बनाकर मैत्रीपूर्ण संबंध कायम रखना जरूरी है। बैठक में नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) के एसपी नरेंद्र बम, डीएसपी दार्चुला मनोहर प्रसाद भट्ट, एपीएफ प्रभारी दतू शंकर धानुक, जौलजीबी प्रभारी मथुरा भट्ट, लाली प्रभारी मणि राम पार्की और भारत की सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed