सीमा पर तालमेल से काम करें सुरक्षा एजेंसियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएस सेलाल ने कहा है कि सीमा पर तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियों को तालमेल से काम करना होगा और सूचनाओं का आदान-प्रदान करना होगा। उन्होंने कहा कि धारचूला की सीमाएं नेपाल और तिब्बत से लगी हैं। सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। स्थानीय लोगों ने डीआईजी से मांग की कि सुरक्षा के लिए तत्काल इनरलाइन को छियालेख से जौलजीबी शिफ्ट किया जाए। ताकि अवांछित लोग धारचूला नगर में प्रवेश न कर सकें। यह भी कहा गया कि जौलजीबी से इनरलाइन के छियालेख शिफ्ट हो जाने से धारचूला में आपराधिक गतिविधियां बढ़ी हैं।
डीआईजी ने आईटीबीपी, एसएसबी और सेना के अधिकारियों के साथ सीमा की सुरक्षा पर चर्चा की। उन्होंने सभी एजेंसियों से अपील की कि सामंजस्य और सूचनाओं के आदान प्रदान पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र होने के कारण यहां पर हर एजेंसी को सावधानी बरतनी होती है। इस मौके पर मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रकाश गुंज्याल और भीम सिंह रावत ने कहा कि ताजा हालातों में इनरलाइन को शिफ्ट करना बेहद जरूरी हो गया है। सभी एजेंसियां अपने स्तर से प्रयास करें। डीआईजी ने कहा है कि यदि शराब के ज्यादा पैसे वसूले गए तो दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी जाएगी। अवैध खनन की शिकायत भी की गई। डीआईजी ने कहा कि वन विभाग के साथ मिलकर छापामार अभियान चलाया जाएगा। बैठक में जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष कैलाश रावत, ब्लाक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, एसपी रोशन लाल शर्मा, सीओ हिमांशु साह, थाना प्रभारी बलवंत कांबोज, सुनील बिष्ट, रमेश बिष्ट, नवीन खर्कवाल, अब्दुल कलाम, मनोज नगन्याल, लक्ष्मण बहादुर, जगदेव डोगरा आदि थे।