फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bookd in NDPS Act For Smack Smugling

पिथौरागढ़ में पुलिस ने पकड़ी अबतक की स्मैक की सबसे बड़ी खेप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bookd in NDPS Act For Smack Smugling
पिथौरागढ़ में पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पुलिस ने नशे के सौदागरों को दबोच लिया। दिल्ली से 18 ग्राम स्मैक बेचने पिथौरागढ़ आए दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपियों के पास से स्मैक तोलने में प्रयुक्त किया जाने वाला इलेक्ट्रॉनिक कांटा और स्मैक पीने के लिए इस्तेमाल किया जाना वाला फॉइल पेपर भी बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी सुखबीर सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस टीम को नशाखोरी रोकने के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने 21 जनवरी देर रात कोतवाल रमेश तनवार और एसओजी सुरेश कंबोज के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर नगर के कई होटलों में चेकिंग की। इस दौरान सिल्थाम स्थित एक होटल में पुलिस ने चेकिंग की तो कमरा नंबर 131 में रह रहे दीपक सिंह (21) निवासी एचएन 39, गली नंबर चार, गोविंद विहार, करावलनगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, मूल निवासी ग्राम भाटीगांव डाकघर बोयल गंगोलीहाट और सागर चावला (19) निवासी वी 702 बुद्धनगर इंद्रपुरी मध्य दिल्ली को 18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। जब्त स्मैक की कीमत चार लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों स्मैक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। आरोपियों को पकड़ने पर एसपी सुखबीर सिंह, एएसपी विमल आचार्य और सीओ आरएस रौतेला ने पुलिस टीम की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed