फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Book Faire in Gangolihat

पुस्तक मेले में उमड़ी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Book Faire in Gangolihat
गंगोलीहाट के ब्यालपटा मैदान में आयोजित पुस्तक मेलें में किताबों को देखते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। आरंभ स्टडी सर्किल का ब्यालपाटा मैदान में शनिवार से दो दिवसीय पुस्तक मेला शुरू हो गया है। मेले का मुख्य उद्देश्य किताबों के माध्यम से पढ़ने लिखने की प्रवृत्ति पैदा करना और समाज को नई दिशा देना है। मेले में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं पहुंच रहे हैं। लोगों ने इस प्रयास की सराहना की है।
विज्ञापन

पुस्तक मेले में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदी। युवाओं ने बताया कि उनकी टीम कुमाऊं के विभिन्न जिला, ब्लॉक, तहसील मुख्यालयों पर पुस्तक प्रदर्शनी लगा चुके हैं। अभिषेक पुनेठा ने बताया कि गंगोलीहाट में पाठकों का बेहतर सहयोग मिला है। उनके पास उत्तराखंड की संस्कृति, इतिहास, भूगोल, समाज पर केंद्रित पुस्तक राजनीति, कविता, कहानी, अर्थशास्त्र संबंधी विभिन्न प्रकाशकों और जाने-माने लेखकों की पुस्तकें उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य महाविद्यालयों विद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी के साथ ही सांस्कृतिक मेला शैक्षणिक कार्यक्रम, गोष्ठियां, सेमिनार आयोजित करना है। गंगोलीहाट में उनका सहयोग पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र रावत, शिवम, पंकज, मुकुल, सौरभ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed