फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Boil in case of businessman

व्यापारी से मारपीट के मामले में उबाल

Sun, 17 Feb 2019 10:47 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला/ जौलजीबी (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला/ जौलजीबी (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 17 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
Boil in case of businessman
जौलजीबी में पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग। - फोटो : पिथौरागढ़
नवंबर में जौलजीबी मेले के दौरान व्यापारी को पीटने के आरोप में पुलिस के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर रविवार को बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और भारत-नेपाल सीमा पर स्थित झूलापुल को बंद कराने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों की यह कोशिश एसएसबी ने सफल नहीं होने दी।
विज्ञापन


रविवार सुबह पहले यहां व्यापारियों और स्थानीय लोगाें की सभा हुई। इसके बाद ये लोग पुलिस, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए झूलापुल पहुंचे। इन लोगों ने झूलापुल पर आवागमन बंद करने का प्रयास किया। झूला पुल पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात 55वीं  बटालियन एसएसबी के कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह और करीब 25 जवानों ने लोगों को रोका।  इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुल के पास धरना दिया।  
विज्ञापन


सभा में जौलजीबी व्यापार मंडल की संरक्षक शकुंतला दताल और अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू ने कहा कि व्यापारी के साथ मारपीट के मामले में रिपोर्ट देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। मौके में पहुंचे तहसीलदार विपिन चंद्र मुदगली, पुलिस उपाधीक्षक विमल कुमार आचार्य आदि ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि जांच की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेज दी गई है। तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा गया। तहसीलदार के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। धरना, प्रदर्शन में बीडीसी मेंबर जानकी बुर्फाल, राजू बुर्फाल, भूपाल चंद, गजेंद्र पतियाल, उमेश चंद, डीएन जोशी, जाहिद हुसैन, प्रेमा दताल, दीपा बिष्ट, अफरोज जहां, जहांआरा बेगम समेत भारी संख्या में लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक  विमल कुमार आचार्य सुबह सात बजे ही दल बल के साथ धारचूला से जौलजीबी पहुंच गए थे। पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पीएसी और पुलिस के 20-20 जवान लगातार मौके पर बने रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed