फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Body will shine with soap made from chyure

च्यूरे के बने साबुन से निखरेगी काया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Body will shine with soap made from chyure
पिथौरागढ़ की गर्मघाटी में उत्पादित च्यूरे से बनाए गए साबनु। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़ (दीपक कापड़ी)। सीमांत जिले के गर्म घाटी में उत्पादित होने वाले बटर ट्री के फल च्यूरे से साबुन बनाने का काम शुरू हो गया है। मूनाकोट में लगी यूनिट में 20 से अधिक महिलाएं साबुन बना रहीं हैं। जल्द लोगों को बाजार में साबुन, लिप बाम, बॉडी क्रीम, धूप, अगरबत्ती और च्यूरे की खली उपलब्ध होगी। एकीकृत आजीविका सहायता योजना (आईएलएसपी) की इस परियोजना से महिलाओं और पहाड़ी किसानों की आय में सुधार हो रहा है। देश के अन्य कोनों से भी इसकी मांग आ रही है।
विज्ञापन

च्यूरे के जीआई (ग्राफिकल इंडिकेशन) पंजीकरण के बाद इसके उत्पाद बनने शुरू हो गए हैं। मूनाकोट में आईएलएसपी के तहत प्रोसेसिंग यूनिट लगाई गई है। लैब टेस्ट में हरी झंडी मिलने के बाद च्यूरा तुलसी साबुन, च्यूरा हल्दी साबुन, च्यूरा खुबानी, च्यूरा गुलाब, बुरांश साबुन और च्यूरा बिच्छू घास साबुन को बाजार में उतारा गया है। एक साबुन की कीमत 80 से 90 रुपये है। इस साबुन को हिलांस आउटलेट के माध्यम से बेचा जा रहा है। अन्य स्थानों पर आरोही और नेचुरल पहाड़ संस्था के माध्यम से बिक्री हो रही है। साबुन को पानीपत, हरियाणा, दिल्ली, देहरादून आदि शहरों में भी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

पुदीना और तिमूर साबुन आएगा बाजार में
पुदीना, तिमूर साबुन भी जल्द बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। साबुन लैब टेस्ट के लिए भेजा गया है। लैब टेस्ट में हरी झंडी मिलने के बाद इसे बाजार में उतार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हो रहा उत्पादन
पिथौरागढ़ के कई स्थानों पर च्यूरे का उत्पादन होता था। बाजार न मिलने के कारण यह बर्बाद हो जाता है। अब बाजार मिलने पर किसान भी च्यूरे का पौधरोपण करने लगे हैं। पंचेश्वर, गुरना, सेल, जाजर, सलंग, जाजर चिंगरी, हिमतड़, झूलाघाट, बलतड़ी, तड़ीगांव आदि स्थानों पर च्यूरा उत्पादन हो रहा है। च्यूरे से उत्पाद बनाने के लिए किसानों से ग्रेड के हिसाब से च्यूरा खरीदा जा रहा है। करीब 40 से 80 रुपये प्रति किलो की दर से च्यूरा खरीदा जा रहा है। किसानों से 150 से 180 रुपये प्रति किलो की दर से च्यूरे का घी भी खरीदा जा रहा है।

मूनाकोट में च्यूरे से कई प्रकार के साबुन बनाए जा रहे हैं। लैब टेस्ट में पांच को हरी झंडी मिलने के बाद बाजार में उतार दिया गया है। जल्द ही तिमूर च्यूरा साबुन और बॉडी क्रीम, लिपबाम आदि उत्पादों को बाजार में उतारा जाएगा। - कुलदीप बिष्ट, परियोजना परियोजना प्रबंधक, आईएलएसपी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed