फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bnkot Srdotsv

बनकोट शरदोत्सव

Mon, 23 Nov 2015 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 23 Nov 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन
रामलीला मैदान बनकोट में चल रहे शरदोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। शरदोत्सव के दूसरी रात सीनियर कलाकार कल्याण बोरा के नाम रही। उन्होंने ‘काई मुखड़ी गोरी है गे क्रीम पाउडर ले’ और बागेश्वर की गायिका जानकी कोरंगा ने ‘तिलगा तेरी लंबी लटि, टसरा का फुन’ समेत कई गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

शनिवार की रात जनजागृति समिति झूलाघाट और मां काली मैया सांस्कृतिक समिति गणाईगंगोली के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी। शरदोत्सव को देखने के लिए सिरसोली, बटगेरी, सीमा, बाजड़, ढनौलासेरा के साथ ही बागेश्वर जिले के समीपवर्ती गांवों से भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोग दूर-दूर से आकर ठंड बढ़ने के बावजूद देर रात तक शरदोत्सव का आनंद ले रहे हैं। समिति के उपाध्यक्ष प्रमोद बनकोटी, सूरज बनकोटी, दिनेश बनकोटी, राजेश बनकोटी, उत्तम सिंह बनकोटी, भूपेश सिंह बनकोटी, महेश सिंह बनकोटी, ललित सिंह बनकोटी शरदोत्सव संचालन में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed