{"_id":"6a9467d4c5a1fb82ba06017a","slug":"blue-star-clinched-the-final-title-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-143707-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ब्लू स्टार ने अपने नाम किया फाइनल खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ब्लू स्टार ने अपने नाम किया फाइनल खिताब
Sun, 30 Aug 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। नगर के गोरलचौड़ खेल मैदान में जिला क्रीड़ा विभाग की ओर से खेल दिवस के अवसर पर वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तीन टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल ब्लू स्टार ने अपने नाम किया।
शनिवार देर शाम को वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ब्लू स्टार और ग्रीन स्टार के बीच खेला गया। ब्लू स्टार ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 25-20, 21-25 और 25-19 से मुकाबला अपने नाम किया।
विजेता प्रतिभागियों को प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। टीम में पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से खेल प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला ब्लू स्टार ने यलो स्टार को दो सेटों में 25-18, 25-15 से हराकर जीता। दूसरा मुकाबला ग्रीन स्टार और यलो स्टार के बीच खेला गया। ग्रीन स्टार ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में यलो स्टार को 25-18, 22-25, 25-22 से अपने नाम कर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के निर्णायक संजय और अंकित रहे।