फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Regdu defeated DAV 5-0 to advance to the next round

Pithoragarh News: रेगड़ू ने डीएवी को 5-0 से हराकर अगले चक्र में किया प्रवेश

Sun, 30 Aug 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 30 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Regdu defeated DAV 5-0 to advance to the next round
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी खेल मैदान में फुटबाल संघ की ओर से आयोजित अंतर विद्यालयी अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता में जीआईसी रेगड़ू ने डीएवी स्कूल को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केडीके जोशी, डूंगर सिंह, माहिराज सिंह, गणेश सिंह, इंद्र राज सिंह, पीएस अधिकारी और नवीन सिंह ढेक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। जीआईसी रेगड़ू के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रेगड़ू की टीम ने एक के बाद एक पांच गोल दागे जबकि डीएवी स्कूल की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। मैच में रेफरी की भूमिका अतुल नाथ ने निभाई। लाइनमैन सागर कुंवर और हर्षित सामंत रहे। यह प्रतियोगिता पूर्व सैनिक संगठन की ओर से प्रायोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां फुटबाल संघ के अध्यक्ष बृजेश माहरा, संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, डॉ. महेश ढेक, दीपक सुतेड़ी, नवीन मुरारी, जीवन मेहता, भुप्पी माहरा, महेश सुतेड़ी, केआरएस देव, रघुवीर सिंह, चिकित्सक डॉ. मंजीत सिंह और रोशन ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed