फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Blubber feeding with white sheet of ice

बर्फ की सफेद चादर के साथ खिला बुरांश

Fri, 14 Apr 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 14 Apr 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Blubber feeding with white sheet of ice
नामिक के जंगल में खिला बुरांश - फोटो : अमर उजाला

यूं तो संपूर्ण हिमालयी क्षेत्र खूबसूरत है, वहां कुदरत की नेमत बरसती है, लेकिन नामिक और हीरामणि ग्लेशियर की तलहटी पर बसा नामिक बेहद खूबसूरत है। वसंत के आगमन के स्वागत पर खिलने वाले बुरांश के फूलों से नामिक की खूबसूरती और खिल उठी है। इन दिनों बर्फ की सफेद चादर के साथ खिला बुरांश लोगों को मोहित कर रहा है।

विज्ञापन


समुद्र तल से 2700 मीटर की ऊंचाई, सड़क मार्ग से 27 किमी की दूरी पर बसे नामिक में इन दिनों बुरांश की महक फैली है। नामिक गांव के दो किमी ऊपर से 7 किमी दूर शेरसुअरी धार तक का क्षेत्र बुरांश के फूलों से पटा है। बुरांश का अमूमन पेड़ होता है। नामिक में झाड़ीनुमा बुरांश की भी बहुत सी प्रजातियां हैं। झाड़ी और पेड़ों में खिले लाल, गुलाबी बुरांश और जमीन पर बिछी बर्फ की चादर ने सुंदर नामिक को और सुंदर बना दिया है। विडंबना यह है कि नामिक की यह खूबसूरती नामिक में ही दब कर रह जाती है। नामिक तक आम लोगों की पहुंच न होने के कारण लोग इस खूबसूरती के दीदार नहीं कर पाते। नामिक जाने के लिए मुनस्यारी रोड के द्वालीगाड़ से 27 किमी की कठिन पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। यदि बागेश्वर जिले के शामा-गोगिना से नामिक जाना हो तो 8 किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन


नामिक को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की मांग काफी पुरानी है। नामिक के लोग इसके लिए सबसे पहले मोटर सड़क नामिक पहुंचाने की मांग करते आए हैं। दो वर्ष पहले नामिक के लिए होकरा के पास बला और बागेश्वर के गोगिना से सड़क स्वीकृत की गई। अब तक इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। नामिक के लोग चाहते हैं कि ये दोनों सड़कें जल्द से जल्द अस्तित्व में आएं, ताकि नामिक देश-दुनिया के लोगों की पहुंच में आ सके और नामिक के लोगों को प्रकृति की नेमत से रोजगार का भी जरिया हासिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों का काम तत्काल शुरू होना चाहिए
नामिक की प्रधान तुलसी जेम्याल कहती हैं कि नामिक के लिए स्वीकृत दोनों सड़कों का काम तत्काल शुरू होना चाहिए। नामिक में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। वह कहती हैं कि सरकार सुविधा उपलब्ध कराए तो पर्यटन, ट्रेकिंग, पर्वतारोहण नामिक को खुशहाल बना सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed