{"_id":"60709a1a8ebc3ed38166d53c","slug":"blood-donation-camp-in-saunpatti-pithoragarh-news-hld4211233192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौनपट्टी के बडारी में 29 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौनपट्टी के बडारी में 29 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
मूनाकोट ब्लॉक के बड़ारी प्राथमिक विद्यालय में रक्तदान करते युवा।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/मूनाकोट। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सौनपट्टी क्षेत्र के बडारी गांव में आयोजित रक्तदान शिविर में 29 लोगों ने रक्तदान किया। कई लोगों ने भविष्य में जरूरत पड़ने पर रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। शिविर के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का पालन किया गया।
सौनपट्टी युवा संगठन के सहयोग से शुक्रवार सुबह 10 बजे को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ारी में शिविर शुरू हुआ। इसका शुभारंभ रक्तकोष विभाग के प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा ने किया।
उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी भी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। कोरोना काल में खून की अधिक जरूरत है, इसलिए अधिकतम लोगों को रक्तदान करना चाहिए।
अस्पताल में होने वाली शल्य चिकित्सा, दुर्घटना के घायलों और महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के साथ ही अन्य बीमारियों में जरूरतमंदों के लिए हर समय रक्त की जरूरत होती है।
विज्ञापन
स्वैच्छिक रक्तदान कर हम इस जरूरत को पूरा कर सकते हैं। रक्तदान शिविर आयोजित कराने के लिए उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन की सराहना की। सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। शिविर लगाने के लिए संगठन के नरेंद्र सौन और शमशेर चंद को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इन्होंने किया रक्तदान
हेमंत सिंह सौन, कमल सौन, विजय सिंह सौन, भीम सिंह सौन, देवराज सौन, विनोद सौन, विमल भंडारी, गोविंद चंद, अमन चंद, अरुण सौन, प्रदीप सौन, सुनील कोहली, देवेंद्र सिंह सौन, अजय सौन, कमल सौन, भरत सौन, यशवंत सौन, निर्मल सौन, गोविंद बिष्ट, देवेंद्र सिंह सौन, विक्की भट्ट, नरेंद्र सौन, अमित बिष्ट, नितेश बिष्ट, सचिन कोहली, मुकेश कुमार, राकेश सिंह, रवींद्र कुमार।