{"_id":"ff4b378cf9d9f95d84831a50c74a1d4a","slug":"block-level-competition-flying-dreams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट/कनालीछीना (पिथौरागढ़)।
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट और कनालीछीना में ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। अव्वल प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
गंगोलीहाट में प्राथमिक वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नितिन सिंह पहले, मनीषराज चंद्र दूसरे, विमल कुमार तीसरे, सुलेख में सागर कुमार, खुशी मेहता, दिव्यांक्षी नेगी, चम्मच दौड़ में विनीत कुमार, विमल कुमार, प्रिया, चित्रकला में आशीष सिंह, पियूष महरा, दीपांशु सिंह, फैंसी ड्रेस में आयुष बोरा, मोहित सिंह, रोहित सिंह, कविता पाठ में निमिता, अभिषेक कुमार, मानसी डोबाल पहले तीन स्थानों में रहे।
विज्ञापन
जूनियर वर्ग तात्कालिक भाषण खुशी रावल पहले, सौरभ सिंह दूसरे, प्रीति डसीला तीसरे स्थान पर रहे। कुर्सी दौड़ में रश्मि डसीला, प्रकाश सिंह, इंद्र सिंह, चित्रकला में ईशिता मेहता, सौरभ सिंह, गौरव धानिक, कविता पाठ में सागर कुमार, रुचि, रानी ने पहले तीन स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन
क्विज में सीआरसी जाखनी उप्रेती पहले, नायल दूसरे, चौनाला तीसरे स्थान पर रहा। नाटक में जूनियर हाईस्कूल जीबल, जीआईसी भूलीगांव, जूनियर हाईस्कूल भंडारीगांव, समूह गान और लोकनृत्य में जूनियर जीबल, चोढियार, नायल पहले तीन स्थान में रहा।
फैंसी ड्रेस में सौरभ सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। उप खंड शिक्षाधिकारी योगेश महरा, ब्लाक समन्वयक रमेश जोशी, राजेंद्र खाती, मनोज वर्मा, बसंत गिरी, प्रदीप वर्मा, वीरेेंद्र रावल आदि मौजूद थे।
उधर, कनालीछीना में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी और डिप्टी कलक्टर केके मिश्रा ने ब्लाक स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
प्राथमिक स्तर सुलेख में सीआरसी कनालीछीना और जूनियर स्तर सांस्कृतिक में मोड़ी, नाटक में न्वाली स्कूल पहले स्थान पर रहा। उप शिक्षाधिकारी अभिषेक शुक्ल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम को संपन्न कराने में ब्लाक समन्वयक सुनीता मेहता, एनडी पंत, नरेंद्र प्रसाद, देवेंद्र आदि ने सहयोग दिया।