{"_id":"656375886bb1a4eab006f749","slug":"bjps-sankalp-yatra-reached-remote-village-bothi-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-7310-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भाजपा की संकल्प यात्रा दूरस्थ गांव बोथी पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भाजपा की संकल्प यात्रा दूरस्थ गांव बोथी पहुंची
Sun, 26 Nov 2023 10:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 26 Nov 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी के दूरस्थ गांव बोथी बसंतकोट में संकल्प यात्रा के दौरान मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष और ग्रा
विज्ञापन
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। भाजपा की बूथ सशक्तीकरण अभियान और विकसित भारत संकल्प यात्रा मुनस्यारी मंडल के दूरस्थ गांव बोथी बसंतकोट पहुंची। पहली बार किसी राष्ट्रीय पार्टी के जिलाध्यक्ष के पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक परिधानों में ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत संकल्प यात्रा के तहत गोरीपार के दूरस्थ गांव के शक्ति केंद्र में पहुंचे। जोशी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने मंडल पदाधिकारियों से पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। वहां जिला उपाध्यक्ष महेंद्र बुदियाल, मंडल अध्यक्ष डॉ. दुर्गा प्रसाद, बसंती देवी, प्रकाश रावत, लक्ष्मण दानू, गोकर्ण सुयाल, बबलू लोहनी समेत कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद