फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP supporters on the unknown

भाजपा समर्थक सदस्य अज्ञातवास पर

Sat, 14 Oct 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Sat, 14 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
BJP supporters on the unknown
ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सदस्य - फोटो : अमर उजाला

ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की तिथि आगे खिसकने का फायदा भले ही किसी को मिले लेकिन भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए अपने सदस्यों की घेराबंदी एक चुनौती बन गई है। भाजपा ने तो अपने समर्थन वाले क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अज्ञात स्थान पर पहुंचा दिया है। कहा जा रहा है कि सदस्यों को नेपाल की सैर भी कराई जा सकती है। 

विज्ञापन


भाजपा अपने पक्ष में 25 सदस्यों के समर्थन का दावा कर रही है। इनमें से 15 पुरुष सदस्यों को शनिवार को पिथौरागढ़ से आगे ले जाया गया है। 10 महिला सदस्य अभी अपने घरों में हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए एक-एक सदस्य की अहमियत बढ़ गई है। यदि किसी सदस्य ने पाला बदला तो सारा खेल उलट जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा के सदस्यों को एकजुट करने की जिम्मेदारी संभाल रहे भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र बुदियाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस  सदस्यों को प्रलोभन देने का प्रयास कर रही है, लेकिन उसका यह प्रयास सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी सदस्य एकजुट हैं और पांच नवंबर को ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर को कुर्सी से अलग कर दिया जाएगा। भाजपा ने 26 सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव पेश होने के बाद 12 अक्तूबर तक अपने सदस्यों को इसी तरह घेरे रखा था। 12 अक्तूबर को मतदान की तिथि आगे बढ़ा दिए जाने के बाद भाजपा ने नए सिरे से रणनीति तैयार की है। बुदियाल ने बताया कि चार नवंबर की शाम तक सभी सदस्य धारचूला पहुंच जाएंगे और अगले दिन मतदान में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने भी सदस्यों को एकजुट करने में ताकत झोंकी
कांग्रेस ने भी अपने सदस्यों को एकजुट करने में पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस अपने साथ 13 सदस्यों के समर्थन का दावा कर रही है। इन सदस्यों को एकजुट करने की जिम्मेदारी विधायक हरीश धामी ने संभाल रखी है। 12 अक्तूबर की शाम को कांग्रेस को समर्थन देने वाले सदस्य भी धारचूला छोड़कर जा चुके हैं। यह सदस्य भी चार नवंबर की शाम धारचूला पहुंचेंगे और अगले दिन मतदान में हिस्सा लेंगे। फिलहाल दोनों दल अपने सदस्यों को एकजुट करने में ज्यादा मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed